महिला और बच्चों से संबंधित योजनाएँ, संस्थाएँ एवं अपडेट
I. फ्लैगशिप योजनाएं - महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित
राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ (कुल 25, जिनमें 6 महिला व बच्चों से संबंधित हैं)। उद्देश्य: समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण और विकास की मुख्य धारा में लाना।
1. लाडो प्रोत्साहन योजना
- पुराना नाम: राजश्री योजना
- प्रारंभ: 1 अगस्त, 2024
- उद्देश्य: पुत्री के जन्म पर ₹1.5 लाख की सहायता, भविष्य में आर्थिक सुरक्षा एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना।
- लाभ: बालिका के जन्म से 21 वर्ष पूर्ण होने तक 7 किश्तों में DBT के माध्यम से ₹1.50 लाख का सेविंग बॉन्ड जमा होता है।
- अपडेट: 8 मार्च 2024 को यह राशि ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 लाख की गई।
- पात्रता: बालिका का जन्म सरकारी या जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में हो, और बालिका की माँ राजस्थान की मूल निवासी हो।
For Tech, Web related contents and Free Tools visit: Teorzo