Posts

महिला और बच्चों से संबंधित योजनाएँ, संस्थाएँ एवं अपडेट

TestQuestions.in


​I. फ्लैगशिप योजनाएं - महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित

​राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ (कुल 25, जिनमें 6 महिला व बच्चों से संबंधित हैं)। उद्देश्य: समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण और विकास की मुख्य धारा में लाना।

​1. लाडो प्रोत्साहन योजना

  • पुराना नाम: राजश्री योजना

  • प्रारंभ: 1 अगस्त, 2024

  • उद्देश्य: पुत्री के जन्म पर ₹1.5 लाख की सहायता, भविष्य में आर्थिक सुरक्षा एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना।

  • लाभ: बालिका के जन्म से 21 वर्ष पूर्ण होने तक 7 किश्तों में DBT के माध्यम से ₹1.50 लाख का सेविंग बॉन्ड जमा होता है।

  • अपडेट: 8 मार्च 2024 को यह राशि ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 लाख की गई।

  • पात्रता: बालिका का जन्म सरकारी या जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में हो, और बालिका की माँ राजस्थान की मूल निवासी हो।

Post a Comment